- डाकपत्थर स्थित सीओ कार्यालय में हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। एसपी देहात पंकज गैरोला ने बुधवार को डाकपत्थर स्थित सीओ कार्यालय में बैठक के दौरान पछवादून के कोतवाली और थाना प्रभारियों को महिला अपराध संबंधी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मामलों में सतर्कता दिखाते हुए जरूरी कार्रवाई करनी है। कोतवाली और थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक दृष्यता को बढ़ाने की जरूरत है, जिससे आम जनता स्वयं को पूरी तरह से सुरक्षित महसूस करें। उन्होंने कहा कि लापरवाही पर सख्त अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
एसपी देहात ने कहा कि महिला और वरिष्ठ नागरिकों की शिकायत के मामलों में बिल्कुल भी कोताही नहीं बरतनी है। साइबर अपराध के मामलों भी फ्रीज किए बैंक खातों को डिफ्रीज करने में एसओपी का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। सभी कोतवाली और थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों सिम कार्ड विक्रेताओं के भौतिक सत्यापन के लिए भी अभियान चलाएं। कोतवाली, थाना और चौकी प्रभारी अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहें। विद्यालय की छुट्टी के दौरान उनके बाहर चीता पुलिस गश्त करें। जाम की स्थिति से निपटने के लिए भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल, होमगार्ड और पीआरडी जवान तैनात किए जाएं। इस दौरान कोतवाली प्रभारी विकासनगर विनोद गुसाईं, कोतवाली प्रभारी सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट, थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर सनोज कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह राणा, डाकपत्थर संदीप पंवार, धर्मावाला विवेक राठी आदि उपस्थित रहे।