फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सरकारी भूमि पर कब्जों पर कार्रवाई करें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिपर्णा सभागार में सोमवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत की अध्यक्षता में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। एडीएम के सामने कुल 105 शिकायतें आईं, जिनमें अधिकांश भूमि और आपसी विवादों की रहीं। एडीएम ने मौके पर ही कई समस्याओं का निस्तारण करा दिया। अन्य शिकायतों के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर कब्जा किए जाने की शिकायतों पर अपर जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमणकारियों से सख्ती से निपटा जाए। जनता दर्शन में उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह, उप नगर आयुक्त गौरव कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अंजलि रावत सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें