फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ताजबर सिंह जग्गी को सर्वश्रेष्ठ औषधि नियंत्रक राष्ट्रीय पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। उन्हें भारत के सर्वश्रेष्ठ औषधि नियंत्रक के रूप में सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार दमन में आयोजित ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में दिया गया।
विज्ञापन


ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व में उत्तराखंड एफडीए जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सक्रियता से कार्य कर रहा है। विभाग खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करता है। मिलावटखोरी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाती है। खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण और नमूना संग्रह किया जाता है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाते हैं। औषधि प्रशासन दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करता है। अवैध और नकली दवाओं के कारोबार पर अंकुश लगाया जा रहा है। मेडिकल स्टोर और दवा निर्माण इकाइयों की नियमित निगरानी पर जोर दिया जाता है। ताजबर सिंह जग्गी की कार्यशैली में सख्ती और बेहतर समन्वय है। उनके नेतृत्व में विभाग ने प्रवर्तन के साथ जनजागरूकता अभियानों को भी प्राथमिकता दी है। ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोटेश्वर राव ने यह पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें