वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में विकासनगर शहर में सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कैनाल बाईपास रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर से शुरू हुई इस शोभायात्रा का लोगों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया। शोभायात्रा में सजाई गईं झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
श्रद्धालुओं ने बैंड-बाजे की भक्ति धुनों पर जमकर नृत्य किया। जिस गली और मोहल्ले से शोभायात्रा निकली, वहां झांकियों को देखने के लिए लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा। पूरा शहर भक्ति रस में सरोबार नजर आया। शोभायात्रा अजीतनगर, बाबूगढ़ चुगी, मंडी चौक, गीता भवन रोड, सहारनपुर बस अड्डा, आर्य समाज चौक, पहाड़ी गली, सिनेमा गली, तिलक भवन पुलिस चौकी, अस्पताल रोड, एक्सचेंज रोड, डाकपत्थर तिराहा होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंच संपन्न हुई।
शोभायात्रा में शामिल लव-कुश, अशोक वाटिका में मौजूद हनुमान-सीता, डमरू पर सवार शिवजी, राधा-कृष्ण, राम-लक्ष्मण और महर्षि वाल्मीकि की झांकियों ने हर किसी का मन मोह लिया। शोभायात्रा के दौरान शाम ढलते ही पूरी सड़क रोशनी से जगमगा उठी। लोगों ने जगह-जगह स्टॉल लगा शोभायात्रा का स्वागत किया। भक्ति धुनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके। शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाजार में भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
----
शोभायात्रा में यह रहे मौजूद
शोभायात्रा में रवि कुमार, गोपाल वाल्मीकि, ऊषा देवी, मनोज कुमार, विनोद कुमार, दिनेश, राकेश, विपिन, अरुण कुमार, सुमेर चंद, बाला देवी, राजेश, धर्मेंद्र, छोटे लाल, सुंदर, ममता, मिंटू, रोहित, सुक्कड़ राम, हरि सिंह, सुंदर पाल, राजेश, इलम चंद, काशीराम, संदीप, अंजू देवी, अनिल, राजेश, खेमचंद, प्रकाश चंद, सुरेश, सुशील कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
श्रीकृष्ण-मीरा की झांकी।- फोटो : VIKAS NAGAR
शोभायात्रा में शामिल वाल्मीकि, लव-कुध और सीता की झांकी।- फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल राम, लक्ष्मण, सीता और केवट की झांकी।- फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर में वाल्मीकि जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल शिवजी की झांकी।- फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर में निकाली गई वाल्मीकि जयंती में शामिल वाल्मीकि की झांकी।- फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर में निकाली गई वाल्मीकि जयंती में शामिल लव-कुश और वाल्मीकि जी की झांकी।- फोटो : VIKAS NAGAR