फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दूसरे दिन भी टी सरकार के बल्ले से बरसे रन, लगाया शतक

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIबेनतीजा रहे सीनियर चैलेंजर्स मल्टी डे वुमेन क्रिकेट ट्रॉफी के मुकाबले
I
Iसीनियर चैलेंजर्स मल्टी डे वुमेन क्रिकेट ट्रॉफी में बुधवार को दोनों मुकाबले पूरे हुए। पुरकुल स्थित क्रिकेट स्टेडियम में टीम ए और टीम सी के बीच खेले जा गए मैच में दूसरे दिन भी टी सरकार के बल्ले से रनों की बरसात हुई और उन्होंने दूसरी पारी में शानदार 102 रनों की पारी खेली। इससे पहले भी पहली पारी में भी उनके नाबाद 153 रनों की धमाकेदार पारी के दम पर टीम ने 313 रनों का स्कोर बनाया था। हालांकि यह मुकाबला बेनतीजा रहा।
I
I
I
Iमैच के आखिरी दिन टीम सी ने दूसरी पारी का खेल शुरू किया तो ओपनर बल्लेबाज रिया 32 और शेफाली आठ रन के निजी स्कोर में चलती बनी। इसके बाद टी सरकार ने पारी को संभाला और 184 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली। उनका साथ जेमिमा ने दिया और उन्होंने भी 55 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इसके साथ ही 61 ओवरों के खेल में टीम सी ने दो विकेट के नुकसान पर 211 बनाए। इस मैच में टीम सी ने पहली पारी में बढ़त बनाई और यह मुकाबला ड्रॉ रहा। इसमें भारतीय महिला क्रिकेटर टी सरकार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iवैष्णवी का चला जादू, चटकाए नौ विकेट
I

Iट्रॉफी का दूसरा मैच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टीम बी और टीम डी के बीच खेला गया। इस मैच की दोनों पारी में सिर्फ टीम डी की वैष्णवी शर्मा का जादू चला। पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में चार विकेट के साथ उन्होंने कुल नौ विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

I
I
I
Iटीम बी ने आखिरी दिन के खेल में बल्लेबाजी शुरू की तो ओपनर बल्लेबाज प्रतिका ने 74 और वाईएच भाटिया ने 69 रनों की पारी से टीम को शानदार शुरूआत दी। इसके बाद आयुषी सोनी मैदान में आई और उन्होंने भी धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर 113 रनों की शतकीय पारी खेली। उनका साथ टीम की कप्तान हरलीन बी दयोल ने दिया और 64 रनों की पारी खेली। लेकिन इसके बाद विकेटों की ऐसी झड़ी लग गई। हालांकि शुरूआत अच्छी होने से टीम ने दूसरी पारी में नौ विकेट के नुकसान पर 103 ओवर में 406 रनों का विशाल स्कोर बनाया। हालांकि टीम डी ने पहली पारी में बढ़त बनाई थी तो यह मुकाबला भी बेनतीजा रहा।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें