फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी: मयंक की हैट्रिक ने दिलाई उत्तराखंड को जीत, गोवा को 119 रनों पर समेटा

Wed, 13 Nov 2019 08:23 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • हैट्रिक लेने वाले राज्य के पहले गेंदबाज बने मयंक 
विज्ञापन
क्रिकेटर मंयक मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में मंगलवार को उत्तराखंड ने शानदार गेंदबाजी के दम पर गोवा को करारी शिकस्त दी है। उत्तराखंड के गेंदबाज मयंक मिश्रा ने गोवा को 119 रनों पर रोक दिया।

विज्ञापन


जवाब में उत्तराखंड की तरफ से तन्यम ने नाबाद 49 व सौरभ रावत ने 31 रनों की नाबाद पारी खेलकर मैच आठ विकेट से जीत लिया। वहीं, मयंक मिश्रा उत्तराखंड की तरफ से हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज भी बन गए हैं।

 जाधवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस (कोलकाता) में मंगलवार को खेले गए मैच में उत्तराखंड ने टॉस जीतकर गोवा को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। गोवा की तरफ से स्नेहुल ने 57 रन बनाए। उनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज उत्तराखंड की गेंदबाजी के सामने ज्यादा समय तक क्रीज पर टिक नहीं सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

हीरामब पारब ने 22 व लक्ष्य गर्ग ने 18 रन का योगदान दिया। गोवा ने 20 ओवर में 9 विकेट गवांकर 119 रन बनाए। मयंक मिश्रा ने चार, सन्नी राणा व राहिल शाह ने दो-दो विकेट लिए। 

जवाब में बल्लेबाजी करते हुए करनवीर कौशल 35 रनों का अहम योगदान देकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद तन्मय श्रीवास्तव ने सौरभ रावत के साथ मिलकर लंबी साझेदारी की और मैदान के चारों ओर शॉट खेले।

तन्मय ने नाबाद 49 रन बनाए। सौरभ रावत की 31 रनों की ताबड़तोड़ नाबाद पारी भी खास रही। उत्तराखंड ने 16.4 ओवर में ही 120 रन बनाकर मुकाबले को आठ विकेट से जीत लिया। गोवा की तरफ से अमूल्य व एम सिरूर ने एक-एक विकेट लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें