सैयद मुश्ताक अली टी-ट्वेंटी ट्रॉफी में उत्तराखंड को अपने पहले ही मुकाबले में कर्नाटक से बड़ी चुनौती मिलने जा रही है। कर्नाटक की टीम में टी-ट्वेंटी फॉर्मेट के स्टार प्लेयर मनीष पांडे, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। ऐसे में उत्तराखंड के गेंदबाजों की असल परीक्षा अब होने वाली है।
गेंदबाजों को इन बल्लेबाजों को रोकने के लिए खास रणनीति बनानी होगी। वहीं, उन्मुक्त चंद अगर पहले मैच में नहीं खेलते हैं तो यह भी उत्तराखंड के लिए बड़ा झटका होगा। बता दें कि विशाखापटनम में सैयद मुश्ताक अली टी-ट्वेंटी ट्रॉफी खेली जानी है, जिसमें उत्तराखंड का पहला मुकाबला आठ नवंबर को कर्नाटक के साथ होगा।