राजकीय इंटर कॉलेज मालदेवता में मतदान की शपथ लेते शिक्षक और विद्यार्थी।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज मालदेवता की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से शनिवार को विद्यालय में मतदान की शपथ दिलाई गई। इसके बाद स्वयंसेवियों ने गांव में जागरुकता रैली निकाली।
विद्यालय के प्रधानाचार्य नेत्रपाल सिंह पवार ने कहा 18 वर्ष की उम्र पूर्ण करने के पश्चात प्रत्येक नागरिक को मतदान का अधिकार प्राप्त है। वह अपने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है। राष्ट्रहित में हम सभी को मतदान जरूर करना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी संजीव कुमार सैनी, विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता गिरीश चंद्र पुरोहित, महताब सिंह सजवाण, बीबी रयाल, भरत कुमार मिश्रा, कविता नेगी, किरण नेगी, हेमलता डबराल, संजू बाबुलकर, शहीदा बानो, आसमा मंसूरी, अनूप नेगी, अजीत कुमार, विजय कुमार नेगी, नवीन चमोली व अग्रहरि विद्यालय के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मी और छात्र-छात्राओं ने राष्ट्र हित में मतदान की शपथ ली।