फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, भतीजा बीमार

Fri, 06 Mar 2015 05:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू से मृत हुई दून के चंद्रशेखर आजाद कॉलोनी पटेलनगर की रोगी का भतीजा भी बीमार है। परिजनों का कहना है कि बच्चे को बार-बार निमोनिया हो जा रहा है। जिला सर्वेलांस अधिकारी डॉ. मदन बोनाल की टीम ने बालरोगी की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। बालरोगी का इलाज क्षेत्र के एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां चल रहा है।
विज्ञापन


महिला रोगी की मौत 25 फरवरी को हुई थी। बुधवार को एक हफ्ते के बाद सैंपल की रिपोर्ट आई जिसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। महिला को रोग की पुष्टि होने के बावजूद बृहस्पतिवार को सीएमओ की टीम मौके पर नहीं गई।

जिला सर्वेलांस अधिकारी डॉ. बोनाल की टीम ने महिला रोगी के परिजनों की जांच की। डॉ. बोनाल ने बताया कि महिला रोगी का 11 माह का भतीजा अंशुल बीमार मिला है।

बार-बार हो रहा निमोनिया
परिजनों ने बताया कि रोगी को जुकाम-बुखार है और बार-बार निमोनिया हो रहा है। डॉ. बोनाल ने बताया कि क्षेत्र का जो बालरोग विशेषज्ञ बच्चे का इलाज कर रहा है उससे भी उन्होंने बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब रोगी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, उस वक्त भी परिजनों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें