फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से दो और मरीजों की मौत, 13 नए मरीजों में पुष्टि, 23 की जा चुकी जान

Tue, 12 Feb 2019 08:46 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
swine flu
विज्ञापन

राजधानी में स्वाइन फ्लू से पीड़ित दो और मरीजों की मौत हो गई। दोनों का इलाज श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में चल रहा था। इसी के साथ स्वाइन फ्लू से मरने वाले मरीजों की संख्या 23 पहुंच गई है। वहीं, 13 और मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि स्वाइन फ्लू से पीड़ित सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अब तक 149 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। दो मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य सचिव नितेश कुमार झा ने सीएमओ से मामले की जानकारी ली। सचिव ने सभी सीएमओ को निर्देशित किया है कि वे स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएं। 

विज्ञापन

लक्षण और बचाव के तरीके

- मरीज को गंभीर जुकाम होता है।
- आंखें लाल हो जाती हैं और पानी निकलता है।
- शरीर में दर्द की शिकायत होती है। 
-मरीज की सांस फूंलने लगती है।
-स्थिति गंभीर होने पर फेफड़ों में पानी भर जाता है।
बचाव
-घर से बाहर मास्क लगाकर निकलें।
-खाने से पहले हाथ साबुन से अच्छी तरह धोएं।
-यदि किसी को जुकाम हो तो उससे दूरी बनाकर बात करें।
-यदि किसी को स्वाइन फ्लू है तो उससे कतई न मिलें।
-अस्थमा पीड़ित को विशेष एहतियात बरतने की जरूरत होती है।
-यदि किसी को स्वाइन फ्लू है तो छींकते समय रुमाल का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें