फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: स्वाइन फ्लू का कहर, कुल 15 लोगों की हो चुकी मौत, इन बातों का रखें ध्यान

Thu, 31 Jan 2019 10:38 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
swine flu
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से पीड़ित हरिद्वार निवासी महिला की श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, तीन नए मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसके गुप्ता ने बताया कि हरिद्वार निवासी 31 वर्षीय महिला को कुछ दिन पूर्व श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को महिला की मौत हो गई। इसके साथ ही राजधानी में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 15 तक पहुंच गई है।

वहीं, तीन नए मरीजों में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। तीनों मरीजों का श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में उपचार चल रहा है। अब श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में कुल आठ और मैक्स अस्पताल में एक मरीज भर्ती है। उन्होंने बताया कि कुल 51 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।

विज्ञापन

स्वाइन फ्लू के लक्षण

-लगातार नाक बहना और छींकें आना।
-लगातार खांसी और बहुत अधिक बलगम।
-सिर में बहुत तेज दर्द। 
-बहुत ज्यादा थकान, अनिद्रा।
-मांसपेशियों में अकड़न और दर्द।
-गले में खुश्की और खरास।
-लगातार बुखार बढ़ना।
विज्ञापन

इन बातों का ध्यान रखें

-खांसी-जुकाम को हल्के में ना लें।
-भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
-हाथ मिलाने और गले लगने से बचें।
-बिना मास्क पहने भीड़भाड़ में ना जाएं।
-अस्पताल जाते समय सावधानी बरतें।
-स्वाइन फ्लू प्रभावित क्षेत्रों में ना जाएं।
-खांसते और छींकते समय रुमाल रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें