फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्वाइन फ्लू के आंकड़ों ने डराया, एक दिन में 25 नए पॉजिटिव मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। प्रदेश में स्वाइन के लगातार बढ़ रहे आंकड़े डरा रहे हैं। बुधवार को प्रदेश में 25 नए मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। अब प्रदेश में मरीजों की संख्या बढ़कर 383 हो गई है। इसमें से 67 मरीज अभी भी एक्टिव हैं। इन मरीजों को प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि स्वाइन फ्लू के मरीजों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी हुई है। विभाग की ओर से मरीजों की स्क्रीनिंग भी बढ़ाई गई है। जहां से भी मरीज सामने आ रहे हैं रैपिड रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंचकर संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों की जांच कर रही है। इसके अलावा मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक अब तक सामने आए कुल 383 मरीजों में 258 सिर्फ देहरादून जिले से सामने आए हैं। इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कई टीमें काम कर रहीं हैं। आउटब्रेक न हो इस दिशा में काम किया जा रहा है।

-पांच नए मरीजों में डेंगू की भी पुष्टि
देहरादून। जिले में डेंगू के पांच नए मरीज सामने आए हैं। इसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 145 हो गई है। इसमें से 17 मरीज अभी भी एक्टिव हैं। इन मरीजों का जिले के अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार को सामने आए सभी पांच मरीज देहरादून के रहने वाले हैं। उधर चिकनगुनिया के भी दो मरीज मिले हैं। इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शर्मा के मुताबिक डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य और नगरनिगम की टीमें काम कर रहीं हैं। घर-घर जाकर लार्विसाइड का छिड़काव किया जा रहा है।
-

प्रदेश में स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में स्क्रीनिंग बढ़ाई जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -विनय शंकर पांडेय, स्वास्थ्य सचिव उत्तराखंड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें