फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्विमिंग ट्रेनर की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेलनगर क्षेत्र के भूतोवाला चौक स्थित स्पायर स्पोर्ट्स एकेडमी में बृहस्पतिवार को 22 वर्षीय स्विमिंग ट्रेनर विनय राही की करंट लगने से मौत हो गई। ट्रेनिंग समाप्त होने के बाद वह पानी पीने के लिए किचन में गया था। इसी दौरान फ्रिज का दरवाजा खोलते समय उसे तेज करंट लग गया।
विज्ञापन

पुलिस कंट्रोल रूम 112 से सूचना मिली कि स्पायर स्पोर्ट्स एकेडमी में एक व्यक्ति को करंट लग गया है। सूचना पर कोतवाली पटेलनगर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि मोहब्बेवाला निवासी विनय राही एकेडमी में स्विमिंग ट्रेनर था। ट्रेनिंग समाप्त होने के बाद वह पानी पीने के लिए किचन पहुंचा। जैसे ही उसने फ्रिज खोला, उसे बिजली का करंट लग गया।
एकेडमी के कर्मचारियों ने तत्काल उसे उपचार के लिए क्लेमेंटटाउन स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पटेलनगर थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि प्रथम दृष्टया विनय राही की मौत बिजली का करंट लगने से हुई प्रतीत होती है। पंचायतनामा और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें