फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी: मंकी बैंड धनौल्टी बाईपास रोड के पास खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल

Thu, 05 Jul 2018 11:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मसूरी एक हादसे के बाद रेस्क्यू करती टीम
विज्ञापन

बुधवार को देर रात मंकी बैंड धनौल्टी बाईपास रोड के पास स्विफ्ट डिजायर कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक की मौत हो गई और दो कार सवार घायल हो गए।

विज्ञापन


देर रात्रि थाना मसूरी को कंट्रोल रूम के माध्यम से हादसे की सूचना मिली। जिसके बाद थाना मसूरी तथा फायर ब्रिगेड मसूरी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी थी। रेस्क्यू टीम द्वारा रस्सों की सहायता से खाई में उतर कर राहत एवं बचाव कार्य किया गया।

लगभग 5 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा वाहन में सवार तीनों घायलों को रेस्क्यू कर उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा एक व्यक्ति को मृत घोषित किया गया। शेष दोनों घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मृतक व्यक्ति के पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज प्राप्त नहीं हो पाया है। घायल व्यक्तियों के संबंध में उनके परिजनों को सूचना दी गई है। मृतक का पंचनामा भर शिनाख्त हेतु मॉर्चरी में रखवाया गया है। 
विज्ञापन


घायलों के नाम-
1-  जितेंद्र शाह पुत्र मक्खन लाल शाह निवासी ग्राम भडकोट सटयाली धार उत्तरकाशी, उम्र 24 वर्ष।
2- बंका सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गुलाहर पटियाला, पंजाब, उम्र 40 वर्ष।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें