फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं में हिमोग्लोबिन की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
Iस्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी ने की दूसरे चरण के अभियान की शुरूआतI
विज्ञापन


स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी और जलविद्युत निगम लिमिटेड उत्तराखंड एनीमिया की रोकथाम, नियंत्रण और उपचार के अभियान का दूसरा चरण शुरू कर रहा है। कार्यक्रम के तहत जनजातीय बाहुल्य गांवों की छह ग्राम पंचायतों के 14 गांवों का चयन किया गया है। महिलाओं और बच्चों में एनीमिया की जांच की जाएगी। एनीमिया से ग्रस्त मिलने पर छह माह तक उपचार किया जाएगा।

धर्मावाला स्थित चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम के दूसरे चरण का शुभारंभ यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल, पुरोषोत्तम सिंह, निदेशक संचालन विवेक आत्रे, महाप्रबंधक डॉ. प्रमोद शर्मा, धर्मावाला चिकित्सालय के चिकित्सा निदेशक डॉ. अनुज सिंघल ने किया।
विज्ञापन


डॉ. अनुज सिंघल ने बताया कि कहा कि अभियान के तहत छह माह से पांच वर्ष तक के बच्चे और सभी आयुवर्ग की महिलाओं के हिमोग्लोबिन की जांच की जाएगी। कमी मिलने पर छह माह तक आयरन, विटामिन सी और कृमिनाशक अल्बेंडाजोल की दवा दी जाएगी। यही नहीं बच्चों और महिलाओं को पोषाहार और स्वच्छता को लेकर भी विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सीनियर सोनोलोजिस्ट व सोसाइटी की सीनियर एग्जीक्यूटिव मेंबर डॉ. ताराश्री सिंघल, ग्राम प्रधान, आशा और आंगनबाड़ी, सुपरवाइजर्स, वनवासी कल्याण आश्रम की संचालिकाएं, धर्मावाला चिकित्सालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें