फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रैपिड एंटीजन जांच में सर्जन पॉजिटिव, अवकाश पर गए

विज्ञापन
विज्ञापन
I56 लोगों की एलाइजा जांच में 12 लोग मिले डेंगू पीड़ितI
विज्ञापन




उप जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. केसी शर्मा डेंगू रैपिड एंटीजन जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बुखार की शिकायत के बाद अपनी रैपिड एंटीजन जांच करवाई थी। सर्जन फिलहाल अवकाश लेकर एलाइजा जांच के लिए देहरादून चले गए हैं। इधर, एलाइजा जांच में 12 नए संक्रमित मिले हैं। विकासनगर और आसपास में अब तक 307 डेंगू संक्रमित मिले हैं।



उप जिला अस्पताल के वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट डॉ. राजेंद्र शर्मा ने बताया कि बुखार के 60 मरीजों को चिकित्सकों ने डेंगू की रैपिड एंटीजन जांच लिखी थी। 31 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। बताया कि सर्जन डॉ. केसी शर्मा को भी बुखार की शिकायत थी। वह भी रैपिड एंटीजन जांच में पॉजिटिव आए। डॉ. शर्मा ने बताया कि 56 लोगों की एलाइजा जांच करवाई गई थी। सोमवार को आई रिपोर्ट में 12 लोग डेंगू संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन





Iनगरपालिका ने चलाया फॉगिंग अभियानI



- नगर पालिका विकासनगर ने वार्ड नंबर पांच और छह में फॉगिंग अभियान चलाया। नालियों में लार्वानाशक का छिड़काव भी किया। कर्मचारियों ने लोगों से घरों और आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की। अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने बताया कि क्षेत्र में लगातार रोस्टरवार फॉगिंग और लार्वानाशक के छिड़काव के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें