उन्होंने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता पर पूरा विश्वास है। भाजपा जब सत्ता में आई थी तो राम मंदिर निर्माण की बात कही थी लेकिन साढे़ चार वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक भगवान श्रीराम का मन्दिर निर्माण ना होना भाजपा की गलत नीतियों को दर्शाता है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ नहीं किया तो वह हर की पैड़ी पर अनशन करेंगे। चेतावनी दी कि यदि सरकार मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त नहीं करती तो संत एक बार फिर राम मंदिर निर्माण के लिए देशव्यापी आंदोलन शुरू करने के साथ अयोध्या कूच कर कार सेवा का निर्णय भी ले सकते हैं।