फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर को लेकर एक स्वामी सीताशरण ने दी अनशन की चेतावनी, पीएम मोदी को लिखा पत्र

Wed, 14 Nov 2018 08:42 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
स्वामी सीताशरण दास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बाबा रामदेव आश्रम चैरिटेबल समिति के संस्थापक महामंडलेश्वर स्वामी सीताशरण दास ने प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राम मंदिर का निर्माण शीघ्र शुरू करने की मांग की है। 

विज्ञापन


मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी सीताशरण दास ने कहा कि केंद्र सरकार को राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ करते हुए अध्यादेश लाना चाहिए जिससे भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था राम मंदिर से जुड़ी है।

Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता पर पूरा विश्वास है। भाजपा जब सत्ता में आई थी तो राम मंदिर निर्माण की बात कही थी लेकिन साढे़ चार वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक भगवान श्रीराम का मन्दिर निर्माण ना होना भाजपा की गलत नीतियों को दर्शाता है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ नहीं किया तो वह हर की पैड़ी पर अनशन करेंगे। चेतावनी दी कि यदि सरकार मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त नहीं करती तो संत एक बार फिर राम मंदिर निर्माण के लिए देशव्यापी आंदोलन शुरू करने के साथ अयोध्या कूच कर कार सेवा का निर्णय भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें