फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रावत ने तुड़वाया शिवानंद का अनशन

Sun, 07 Jun 2015 06:41 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद एवं उनके शिष्य ब्रहमचारी आत्मबोधानंद गंगा में खनन बंद करने, डीएम, खनन निदेशक एवं एडीएम के निलंबन की मांग को लेकर तपस्या रूपी अनशन पर थे।
विज्ञापन


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जूस पिलाकर आज रविवार को उनका अनशन तुड़वाया। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि गंगा में मशीनों से खनन नहीं होगा और बाढ़ सुरक्षा को लेकर रायवाला से भोगपुर तक वैज्ञानिक तरीके से चुगान किया जाएगा।

गंगा में खनन के विरोध सहित अन्य मांगों को लेकर 21 मई से स्वामी शिवानंद सरस्वती एवं उनसे पहले वहीं के ब्रहमचारी आत्मबोधानंद 16 मई से अनशन पर बैठे थे। इस बीच स्वामी शिवानंद तीन बार जल भी त्याग चुके थे। उन्होंने रविवार से फिर जल त्याग कर दिया था।
विज्ञापन


रविवार को मातृसदन में मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे। उन्होंने स्वामी शिवानंद एवं आत्मबोधानंद को अपने हाथों से जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गंगा के लिए बलिदान दे चुके मातृसदन के ब्रहमचारी निगमानंद के नाम पर चौराहे या किसी स्मारक का नाम रखने का नगर निगम के अधिकारियों को प्रस्ताव देने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा सहित अन्य नदियों में अवैध खनन रोकने के लिए प्रशासन की तरह पुलिस भी काम करेंगी। वहीं डीएम, एडीएम एवं खनन निदेशक के निलंबन की मांग पर स्वामी शिवानंद बोले कि डीएम ने माफी मांग ली है और उन्हें माफ कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें