फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा से ऐसे जुड़ा था स्वामी सांनद का प्रेम, प्राण त्याग ने के बाद भी पूरी नहीं हो पाई ये अंतिम इच्छा

Sat, 13 Oct 2018 08:49 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
swami sanand
विज्ञापन

स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए संघर्ष करते रहे, लेकिन उनकी ये आखिरी इच्छा अंत तक भी पूरी नहीं हो पाई। स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद उर्फ प्रोफेसर जीडी अग्रवाल निधन से पूर्व गंगा स्नान करना चाहते थे।

 

वहीं एम्स ऋषिकेश ने भी मातृसदन के पत्र का कोई जवाब नहीं दिया। दस वर्षों में उन्होंने कई बार अनशन किया लेकिन वर्ष 2013 और वर्ष 2018 में वह सौ से अधिक दिन तक अनशन पर रहे और दोनों ही बार जल भी त्यागा।

विज्ञापन

 

21 सितंबर 2013 को स्वामी सानंद ने अनशन के 101 दिन होने पर जल त्याग दिया था। इसी साल नौ सितंबर को स्वामी सानंद ने कहा था कि वह नौ अक्तूबर को गंगा स्नान के बाद यज्ञ कर दोपहर बाद से ही जल त्याग देंगे।  

Trending Videos

तीन दिन के लिए शव ले जाने की मांग की थी

मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने बताया कि सांसद रमेश पोखरियाल निशंक सानंद से वार्ता के लिए नौ अक्तूबर को मातृसदन आए। जिसके बाद स्वामी सानंद वार्ता में व्यस्त होने के कारण स्नान और यज्ञ नहीं कर सके।

जिस कारण उन्होंने शाम को बिना स्नान और यज्ञ करे ही जल त्याग दिया। स्वामी शिवानंद ने बताया कि सानंद ने एक बार इच्छा जाहिर की थी कि मरणोपरांत उनके शहरी को गंगा में स्नान कराया जाना चाहिए।  

जिसके लिए ही मातृसदन ने शुक्रवार को एम्स के निदेशक को पत्र लिखकर तीन दिन के लिए सानंद का शरीर मांगा, लेकिन निदेशक ने पत्र का कोई जवाब नहीं दिया। जिसका कारण स्वामी सानंद की अंतिम इच्छा अधूरी रह गई। 
विज्ञापन

ऐसे जुड़ा था गंगा से प्रेम

स्वामी ज्ञानस्वरूप सांनद उर्फ प्रोफेसर जीडी अग्रवाल के गंगा प्रेम की कहानी वर्ष 1949 में शुरू हुई थी। जब उनके मित्र की आंखों की बीमारी दस दिनों तक गंगा जल की बूंदे डालने से ठीक हो गई। 

स्वामी सानंद का एक वीडियो से सामने आया कि वर्ष 1949 में वह अपने स्कूल के दिनों में बनारस में थे। उस दौरान उनके एक मित्र की आंखों में किसी प्रकार की बीमारी हो गई। जिसके उपचार के लिए वह एक वैद्य के पास गए।

वैद्य ने चिंता न करने की सलाह देते हुए दस दिनों तक लगातार आंखों में गंगाजल की 10 से 15 बूंदे डालने की सलाह दी। वैद्य की सलाह का पालन करते हुए दस दिनों तक आंखों में निरंतर गंगाजल भी बूंदे डाली और बीमारी एकदम ठीक हो गई। जिसके बाद उनमें गंगाजल के चमत्कार को जानने की इच्छा प्रबल हुई और गंगा के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें