फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सानंद के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन मामले पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, शुक्रवार को आएगा फैसला

Tue, 30 Oct 2018 12:20 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली/देहरादून
विज्ञापन
supreme court - फोटो : PTI
विज्ञापन

स्वामी सानंद के अंतिम दर्शन के लिए उनकी पार्थिव देह हरिद्वार के मातृ सदन में रखने के आदेश पर रोक लगाने के निर्णय के खिलाफ दायर याचिका पर फैसला शुक्रवार को आएगा।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई में कहा कि स्वामी सानंद का शव फिलहाल एम्स ऋषिकेश में रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने एम्स ऋषिकेश से इस मामले में एसएलपी दाखिल करने के लिए कहा है। सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को तय करेगा कि स्वामी सानंद का शव हरिद्वार के मातृ सदन को दिया जाए या नहीं।

याचिका डॉ. विजय वर्मा की ओर से दायर की गई है। डॉ. वर्मा की ही याचिका पर नैनीताल हाईकोर्ट ने 26 अक्तूबर को गंगा की रक्षा के लिए बलिदान दे चुके स्वामी सानंद के शव को आठ घंटे के लिए मातृ सदन में रखने का आदेश दिया था, लेकिन उसी दिन सुप्रीम कोर्ट ने उस आदेश पर रोक लगा दी थी। 
विज्ञापन


सोमवार को डॉ. वर्मा ने चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष अपनी याचिका का उल्लेख करते हुए जल्द सुनवाई की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि यह मसला लोगों की संवेदना से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि वैसे भी 18 दिनों के बाद मृत शरीर के अंगों को दूसरे मानव शरीर में प्रत्यर्पण नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें