फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हेलिकॉप्टर हादसा: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जताया गहरा दुख, बोले-सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Sat, 31 Oct 2026 01:59 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ

सार

बदरीनाथ धाम से लौट रहे छह श्रद्धालुओं की मौत के बाद ज्योतिष्पीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने हादसे की वजहों की गहन जांच की मांग उठाई है। उन्होंने तीर्थस्थल की धार्मिक मर्यादा बनाए रखने और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए सख्त कदम उठाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्योतिष्पीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती '1008' जी महाराज ने बदरीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे कर्नाटक के छह श्रद्धालुओं की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत पर गहरा दुख जताया। उन्होंने हादसे के पीछे तकनीकी खामी, मौसम की अनदेखी या व्यावसायिक आपाधापी जैसी संभावित वजहों की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विमानन सुरक्षा मानकों को कड़ा किया जाना चाहिए। साथ ही बदरीनाथ धाम की पवित्रता और सांस्कृतिक मर्यादा बनाए रखने पर जोर देते हुए धाम परिसर और यात्रा मार्ग पर डीजे, नाच-गाने और व्यावसायिक आयोजनों पर रोक लगाने के लिए स्पष्ट और सख्त नीति बनाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें