फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुकरणीय है अमर उजाला की 'अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स' मुहिम : अवधेशानंद      

Wed, 05 Dec 2018 09:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
स्वामी अवधेशानंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने देश में महिला सशक्तिकरण को और ज्यादा बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि अमर उजाला की ओर से शुरू की गई मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स एक अनुकरणीय मुहिम है। इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे। महिलाओं को और ज्यादा सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन


मंगलवार को कनखल स्थित हरिहर आश्रम में अमर उजाला की मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के बैनर को लोकार्पण करते हुए आशीर्वाद देकर शुभारंभ करते हुए स्वामी अवधेशानंद गिरि ने ये उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि नारी सृष्टि का अनमोल प्राणी है। वह सृजन करती है। वह खुद प्रकृति है। नारी कभी कमजोर नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि नारी ही समाज का निर्माण करती है।

देश में महिला सशक्तिकरण को और ज्यादा मजबूत बनाने की जरूरत पर बल देते हुए स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि महिला सशक्तिकरण से ही हम बेटियों को मजबूत बना सकते हैं। उन्होंने अमर उजाला की मुहिम की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाने की दिशा में यह मुहिम और ज्यादा प्रभावी परिणाम लेकर आएगी व इसके सकारात्मक नतीजे निकलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें