नगर निकाय 2020 2019
देहरादून 124 384
रुड़की 131 281
हरिद्वार 244 376
काशीपुर 139 304
हल्द्वानी 229 350
रुद्रपुर 316 403
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में देहरादून शहर को रैकिंग में मिले सुधार के लिए नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा और मुख्य नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय को बधाई दी। सर्वेक्षण-2020 में देहरादून शहर को 124वां स्थान प्राप्त हुआ है जबकि 2019 के सर्वेक्षण में शहर को 384वां स्थान प्राप्त था।
शिष्टाचार भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने मेयर देहरादून एवं मुख्य नगर आयुक्त के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष स्वच्छता में काफी सुधार किया है। जो सर्वेक्षण के एक साल में आये 260 अंकों के उछाल से स्पष्ट होता है। स्वच्छता के क्षेत्र में अभी काफी कुछ किया जाना है। पिछले वर्ष के मुकाबले शहरों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने इसके लिये समेकित प्रयासों की भी जरूरत बताई।
मुख्य नगर आयुक्त ने मुख्यमंत्री को बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में प्रदेश के सभी नगर निगमों में देहरादून को प्रथम तथा नगर निकायों में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि देहरादून में स्वच्छता के प्रति विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए सभी स्तरों पर कारगर प्रयास किए जा रहे हैं।