फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swachh Survekshan: नतीजे घोषित, राष्ट्रपति ने किया लालकुआं को सम्मानित, दून सहित इन शहरों का रहा ऐसा प्रदर्शन

Thu, 17 Jul 2025 12:51 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को अवॉर्ड दिए।

विज्ञापन
देहरादून घंटाघर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत 4589 शहरी निकायों की रैंकिंग बृहस्पतिवार को जारी कर दी गई। टॉप 50 शहरों में शामिल होने का सपना देख रहा रहा नगर निगम इस बार फिर इस लक्ष्य से चूक गया। हालांकि पिछली बार की तुलना में इस बार रैंक में सुधार जरूर हुआ। पूरे देश में दून 62वें पायदान पर है, जबकि पिछली बार 68वें स्थान पर था।

विज्ञापन


इस बार 12500 नंबरों में से दून को 7614 नंबर मिले हैं। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में नगर आयुक्त ने स्वच्छता रैंकिंग में सुधार होने पर पुरस्कार लिया। नगर निगम देहरादून ने 2023 स्वच्छता रैंकिंग में 68 वीं रैंक प्राप्त की थी। देहरादून नगर निगम ने सबसे बड़ी छलांग 2020 में 124 वें नंबर पर आकर लगाई थी। उसके बाद से नगर निगम टॉप 50 शहरों में शामिल होने के लिए प्रयास कर रहा है।

देहरादून नगर निगम को प्रथम चरण और द्वितीय चरण में 500-500 नंबरों के सापेक्ष 259-248 नंबर मिले। इसके अलावा तीसरे चरण में देहरादून शहर ने 9000 नंबरों के सापेक्ष 6107 नंबर ही प्राप्त किए हैं। सर्टिफिकेशन में भी नगर निगम कुछ खास नंबर नहीं प्राप्त कर पाया। पिछले बार जहां नगर निगम ने 1850 नंबर प्राप्त किए थे, इस बार 2500 नंबरों के सापेक्ष मात्र 1000 नंबरों से संतोष करना पड़ा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Panchayat Election:  राजनीति की प्राथमिक पाठशाला बना उत्तराखंड का पंचायत चुनाव, युवा प्रत्याशियों का बोलबाला

हड़ताल पर हड़ताल चलती रही, डोर-टू-डोर में पिछड़ गए हम
नगर निगम देहरादून शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान व्यवस्था को नहीं सुधार पाया। 2024 में नगर निगम में डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण का काम संभाल रही इकोन, वाटरग्रेस और सनलाइट कंपनियां शत प्रतिशत कूड़ा उठान नहीं कर पाई। वाटरग्रेस कंपनी 47 वार्डों में कूड़ा एकत्रीकरण का काम संभाल रही थी, लेकिन बार-बार हड़ताल की वजह से आधे शहर से कूड़ा नहीं उठा पाया। इसके अलावा अन्य वार्डों में कमोबेश यही हालात रहे। यही कारण रहा है कि स्वच्छ सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार नगर निगम देहरादून 48 प्रतिशत घरों से ही कूड़ा उठा पाया है।
विज्ञापन


पिछले पांच साल की रैंकिंग

वर्ष रैंकिंग
2019 384
2020 124
2021 82
2022 69
2023 68
2024 62

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें