फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2019: उत्तरी क्षेत्र में तीसरे स्थान पर रहा उत्तराखंड

Thu, 21 Nov 2019 08:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • केंद्रीय मंत्रियों ने स्वजल के अधिकारियों को किया पुरस्कृत
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांवों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के लिए उत्तराखंड को उत्तरी क्षेत्र में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। बुधवार को विश्व शौचालय दिवस पर नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा व केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया ने उत्तराखंड स्वजल के निदेशक उदय राज सिंह और उनके नेतृत्व में अधिकारियों की टीम को पुरस्कार से सम्मानित किया।

विज्ञापन


सम्मान पाने वाली टीम में स्वजल के पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ. रमेश बडोला व अनुश्रवण एवं मूल्यांकन विशेषज्ञ आलोक सेमवाल शामिल हैं। स्वजल के निदेशक उदयराज सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत वृहद स्तर पर सामुदायिक सहभागिता तथा जन जागरूकता को बढ़ावा देने एवं स्वच्छ ग्राम पंचायतों में स्वच्छता का स्तर पर बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने इस साल एक अगस्त से 30 सितंबर तक देश में सर्वेक्षण किया।

ये सर्वेक्षण केंद्र सरकार की स्वतंत्र एजेंसी ने किया। एजेंसी ने नागरिक प्रतिक्रिया, सेवा स्तर प्रगति, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के अवलोकन के मानक बनाए थे, जिनके आधार पर उसने आंकड़ों का तुलनात्मक विश्लेषण करने के उपरांत उत्तराखंड को उत्तरी क्षेत्र में तीसरा स्थान प्रदान किया। एजेंसी ने प्रदेश के 306 ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर आकलन किया था। ये सर्वेक्षण मोबाइल एप पर उपलब्ध नागरिक प्रतिक्रिया के आधार पर बनाया था। उक्त पुरस्कार चयन के लिए पूरे देश को कुल छह जोन तथा तीन केंद्रशासित प्रदेशों में बांटा गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें