फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम संस्कार रोककर हुआ पोस्टमार्टम

Sun, 26 Oct 2014 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र स्थित सिकंदरपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने इसकी सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार का प्रयास किया लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवा कर पोस्टमार्टम के लिए शव को भिजवाया।
विज्ञापन


वहीं, मायके पक्ष नें ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
खानपुर थानाक्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी सतीश की पत्नी सुरेशो (35) रविवार की सुबह अचेत हालत में कमरे में पड़ी थी। ससुराल के लोग उसे चिकित्सक के यहां ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

ससुराल पक्ष के लोग आनन फानन में शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे। इसी बीच किसी ने पुलिस और मृतका के मायके पक्ष को सूचना दे दी।

शवयात्रा रुकवाकर भेजा पोस्टमार्टम
मौके पर पहुंचकर उन्होंने शवयात्रा रुकवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के पिता फूल सिंह निवासी नसीरपुर कलां, पथरी ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


साथ आए गामीणों ने आरोपी ससुरालवालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर काफी देर हंगामा किया।

नहीं मिली तहरीर
चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार का कहना है कि पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

पहले की थी शिकायत
मृतका सुरेशो ने एक पखवाड़े पूर्व ही ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इस संबंध में पुलिस से शिकायत की गई थी।

मृतका के पिता फूल सिंह का आरोप है कि ससुरालवाले सुरेशो को काफी समय से परेशान कर रहे थे एक पखवाड़ा पहले भी उसने इस बारे मे शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने इस बारे में शिकायत मिलने से इनकार किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें