शहर कोतवाली क्षेत्र के खुड़बुड़ा मोहल्ले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार को युवक का शव घर के कमरे में एक फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान के मुताबिक पुलिस सुबह करीब साढ़े सात बजे घटना की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो शव फंदे से लटक रहा था। बताया कि पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम निवासी शिबू बालोई (20) करीब सात वर्षों से अपनी दीदी मामुनिदास और जीजा कृष्णकांत के साथ देहरादून में रहते थे। वह फास्ट फूड की दुकान में काम करते थे। दीदी-जीजा ने पूछताछ में बताया कि शिबू सिगरेट पीता था। ऐसे में उन्होंने मंगलवार को डांट दिया था। वह रात को 12 बजे घर की ऊपरी मंजिल में सोने के लिए गया था। सुबह उसने दरबाजा नहीं खोला। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जांच की जा रही है।