उत्तराखंड में पहाड़ के दूरदराज के जनपदों से तबादला पाकर देहरादून पहुंचीं 22 शिक्षिकाएं अब कहा हैं, विभाग को इसकी जानकारी नहीं हैं। सस्पेंड के आदेश के बाद से इन शिक्षिकाओं ने स्कूल और अटैच कार्यालय में उपस्थिति भी दर्ज नहीं कराई है।
प्रदेश में शिक्षकों के अनुरोध के आधार पर हुए तबादलों के बाद पौड़ी, टिहरी, चमोली आदि जनपदों से 22 शिक्षिकाएं दून पहुंची थीं।
तबादला नियमावली के अनुसार इन शिक्षिकाओं को दुर्गम में भेजा जाना था। विभाग की ओर से इन्हें दून जनपद के चकराता और कालसी ब्लॉक के दुर्गम विद्यालयों में भेजा गया। लेकिन शिक्षिकाओं ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया।