एलआईयू की मदद से पुलिस ने पिछले चार साल से बगैर वीजा के भारत में रह रहे संदिग्ध रूसी नागरिक को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
पुलिस ने उत्तरकाशी में यमुना नदी के किनारे एक गोशाला में रह रहे रूसी नागरिक को गिरफ्तार किया है।
एलआईयू को भनक लगी कि रूस का यह नागरिक उत्तरकाशी के डामटा के निकट यमुना नदी के किनारे अवैध रूप से एक गोशाला में रह रहा है।