फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से बदरीनाथ में रह रहा संदिग्ध विदेशी नागरिक गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के बाद भेजा जेल

Fri, 11 Aug 2017 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
प‌िछले छह महीनों से बदरीनाथ धाम में रह रहे संद‌िग्‍ध व‌िदेशी नागरिक को पुल‌िस ने ह‌िरासत में ले ल‌िया है। शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के बाद नागरिक को जेल भेज द‌िया गया। 
विज्ञापन

खुफिया विभाग ने बृहस्पतिवार को विदेशी नागरिक हंस मैक्स लिंडामैन को बदरीनाथ में गिरफ्तार किया था।

तबियत बिगड़ने पर एसडीआरएफ की टीम ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदरीनाथ में भर्ती कराया। स्वास्थ्य में सुधार होने पर विदेशी नागरिक को बदरीनाथ थाने में लाया गया। पुलिस के कई बार पूछताछ करने पर लिंडामैन अपने नाम के अलावा न तो अपने पिता का नाम बता पाया और न ही अपने देश का नाम।

उसके पास पासपोर्ट और वीजा भी नहीं मिला। थानाध्यक्ष दीपक रावत के मुताबिक लिंडामैन ने पूछताछ में बताया कि पासपोर्ट की अवधि काफी समय पहले समाप्त हो गई थी। इस वक्त उसके पास पासपोर्ट और वीजा नहीं है।
विज्ञापन


भारत का पासपोर्ट नहीं मिलने पर थाना पुलिस ने लिंडामैंन के विरुद्ध विदेशी अधिनियम एवं पासपोर्ट अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार को पुलिस ने लिंडामैंन को जिला न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में पुरसाड़ी जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें