फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने पकड़ा संदिग्ध, तलाशी में मिला पासपोर्ट व भारत का नक्शा

Fri, 24 Feb 2017 07:15 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
suspect - फोटो : demo pic
विज्ञापन
रुड़की में सैन्य क्षेत्र के पास भिखारी जैसी हालत में घूम रहे एक व्यक्ति को सेना के जवानों ने संदेह पर पकड़ा है। इसके पास से पासपोर्ट और भारत का नक्शा मिला है।
विज्ञापन


जवानों ने व्यक्ति को पूछताछ के बाद पुलिस के हवाले कर दिया है। छानबीन में पता चला है कि व्यक्ति गुजरात का रहने वाला है और डेढ़ साल से घर से लापता था। परिजन उसे लेने रुड़की पहुंच रहे हैं।

ओवर ब्रिज के समीप सैन्यकर्मियों ने संदेह पर भिखारी जैसी हालत में एक व्यक्ति को पकड़ा है। तलाशी लेने पर उसके पास से पासपोर्ट और भारत का नक्शा मिला है। सैन्यकर्मियों ने उसे कोतवाली रुड़की पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्राटे से अंग्रेजी बोलता है संदिग्‍ध

पु‌लिस - फोटो : file photo
कोतवाली रुड़की एसएसआई अजय सिंह ने बताया कि व्यक्ति से एक पासपोर्ट मिला है। काफी पूछताछ के बाद इसने अपना नाम संजय भाई पटेल बताया है।

वह गुजरात (बडौदरा के सिटी हाउस, वृंदावन कालोनी) का रहने वाला है। व्यक्ति बातचीत में काफी पढ़ा-लिखा लगता है। फर्राटे से वह अंग्रेजी बोलता है, लेकिन उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं लगती। एसएसआई ने बताया कि इसके भाई विनस पटेल से फोन पर बात हुई है। उसने बताया है कि संजय पिछले डेढ़ साल से लापता है।

सभी परिजनों और रिश्तेदारों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चल रहा था। वह रुड़की के लिए रवाना हो गए हैं। एसएसआई अजय सिंह ने बताया कि पासपोर्ट देखकर पता चला है कि संजय कतर (सऊदी) आदि जा चुका है। उसके पास से जो भारत का नक्शा मिला है वह सामान्य नक्शा है। यह किसी भी किताब की दुकान में आसानी से मिल जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें