फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के घर में इन बदमाशों ने मचाया था कोहराम

Tue, 17 Oct 2017 11:48 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सूर्यकांत धस्माना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तराखंड के प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के दफ्तर में लूटपाट का खुलासा पुलिस ने कर दिया है।
विज्ञापन


धस्माना के दफ्तर में लूटपाट करने वाले बदमाश यूपी के अमरोहा के हैं। इनमें से दो धस्माना के प्रतिष्ठान में प्लंबर के रूप में काम कर चुके हैं। इन बदमाशों को धस्माना का आफिस आसान टारगेट लगा, मगर विरोध ने उनके पैर उखाड़ दिए। अब पुलिस उनके पीछे हाथ धोकर पड़ गई है। दबाव बनाने को कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। मंगलवार तक इस घटना का खुलासा होने की उम्मीद है।

डालनवाला के ईसी रोड स्थित कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना के दफ्तर में हुई लूट की पूरी तस्वीर साफ हो गई है। अब सिर्फ बदमाशों की गिरफ्तारी बाकी रह गई है। रविवार को हथियारबंद बदमाशों ने धस्माना के आफिस में केयरटेकर के रूप में रहने वाले दो भाइयों को बंधक बनाकर नकदी और गहने लूट लिए थे। छत पर रसोई में नाश्ता बना रहे सूरज के शोर मचाने पर बदमाशों के हाथ-पैर फूल गए थे।
विज्ञापन


सूरज ने बदमाशों का पीछा करते हुए उनकी कार का नंबर भी देख लिया था। सीसीटीवी कैमरे में तीन बदमाश आते हुए और भागते हुए नजर आ रहे हैं, मगर तस्वीर धुंधली होने के कारण उनकी पहचान संभव नहीं हुई। पुलिस ने एक बदमाश को तो कुछ देर बाद ही कार समेत दबोच लिया था, जबकि उसके साथी भागने में सफल हो गए थे।
विज्ञापन


उसी आधार पर पुलिस ने फरार बदमाशों का पता लगा लिया था। लुटेरे यूपी के अमरोहा क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनकी तलाश में सोमवार रात तक पुलिस की दबिश चलती रही। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने उम्मीद जताई कि जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें