फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: चमक खो रहा है रवांई घाटी का सूर्य मंदिर, गर्भगृह में पड़ती है पहली किरण, जानिए खासियत

Tue, 10 Sep 2024 02:18 PM IST
रेनू सकलानी विजयपाल रावत, संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांव (उत्तरकाशी)।

सार

रवांई घाटी का सूर्य मंदिर अपनी चमक खो रहा है। लेकिन पुरातत्व विभाग और संस्कृति विभाग सुध नहीं ले रहे है।
विज्ञापन
रवांई घाटी का सूर्य मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रवांई घाटी का एक मात्र प्राचीन सूर्य मंदिर प्रचार-प्रसार के अभाव में गुमनाम है। मंदिर का निर्माण ऐसी जगह पर किया गया है, जहां सूरज की पहली किरण गर्भगृह पर चमकती है। सदियों पुराने सूर्य मंदिर के संरक्षण की पुरातत्व विभाग और संस्कृति विभाग सुध नहीं ले रहा है।

विकासखंड मुख्यालय से महज सात किमी की दूरी पर स्थित मंजियाली गांव में सदियों पुराना प्राचीन सूर्य मंदिर स्थित है, जो क्षेत्र का एक मात्र सूर्य मंदिर है। जिसे गांव के लोग मूसा देवरी के नाम से जानते हैं। मंदिर की ऊंचाई करीब साढ़े सात फिट है। मंदिर की बनावट में काले रंग के पत्थरों के अलावा किसी अन्य वस्तु का प्रयोग नहीं किया गया है। प्रवेश द्वार को छोड़ कर तीनों तरफ पत्थरों की चिनाई में गणेश, कार्तिकेय और शंकर की प्रतीकात्मक मूर्तियों को उकेरा गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर का आधा हिस्सा काफी समय तक मिट्टी में दबा हुआ रहा। करीब 15 साल पहले एक बाबा ने यहां कुटिया बनाकर शरण ली थी और मंदिर के चारों तरफ खोदाई करवाई। खोदाई में पत्थर के दो स्तंभ क्षतिग्रस्त हो गए थे। ग्राम प्रधान प्रकाश रावत का कहना है कि मंदिर गांव के सबसे ऊंचाई वाले स्थान पर है, जहां सूरज की पहली किरण प्रवेश द्वार पर पड़ती है। उन्होंने पुरातत्व और संस्कृति विभाग से मंदिर के संरक्षण की मांग की है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath: सोनप्रयाग भूस्खलन क्षेत्र में आज मलबे से निकाले चार शव, मृतकों की संख्या हुई पांच, तीन घायल

इस मंदिर की जानकारी नहीं है। संबंधित गांव के प्रधान या तहसील के एसडीएम इस मंदिर के संबंध में विभाग से संपर्क करें तो विभाग की टीम मंदिर का निरीक्षण करेगी। वहां अभी भी पुरातत्व महत्व की धरोहर मिलने की संभावना है, तो खोदाई भी की जाएगी। -मनोज सक्सेना, अधीक्षण पुरातत्वविद्, एएसआई

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें