फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: केदारनाथ हेली सेवा की सुरक्षा के लिए अलर्ट मोड पर होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
-डीजीसीए, मौसम विभाग व एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया रखेगा नजर
विज्ञापन

-पहली बार स्वचालित मौसम अवलोकन प्रणाली से मिलेगी जानकारी
-आपात स्थिति में हेलिकाॅप्टर का लाइव ट्रैकिंग सिस्टम देगा रेस्क्यू में राहत
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा की सुरक्षा के लिए अलर्ट मोड पर निगरानी की जाएगी। इसके लिए मौसम की जानकारी व निगरानी के लिए हाईटेक प्रणाली स्थापित की जा रही है। डीजीसीए, मौसम विभाग व एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया हेली शटल सेवा पर नजर रखेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेली सेवाओं में आधुनिक तकनीकों का समावेश निगरानी के लिए अत्याधुनिक सिस्टम तैयार किया गया है। यात्रा मार्ग के हेलीपैड पर तीन वेरी हाई फ्रीक्वेंसी सेटअप स्थापित किए गए हैं, जबकि तीन अतिरिक्त वीएचएफ सिस्टम बैकअप के रूप में रखे गए हैं। आठ हेलीपैड से संचालित होने वाली केदारनाथ हेली सेवा पर पैनी नजर रखने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से 18 पैन टिल्ट जूम कैमरे (पीटीजेड कैमरा) लगाए जा रहे हैं। इनमें 12 कैमरे स्थापित किए जा चुके हैं। इनसे उड़ानों की गतिविधियों पर रियल-टाइम निगरानी रखी जाएगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी। इसके अलावा हेलिकॉप्टरों में लाइव ट्रैकिंग डिवाइस अनिवार्य किए गए हैं। इससे किसी भी दुर्घटना या आपात स्थिति में हेलिकॉप्टर की लोकेशन पता लगाकर रेस्क्यू ऑपरेशन में आसानी होगी।
विज्ञापन

मौसम की सटीक जानकारी के लिए सहस्त्रधारा, केदारनाथ, बदरीनाथ, सीतापुर, झाला व खरसाली में स्वचालित मौसम अवलोकन प्रणाली और सेलोमीटर स्थापित किए जा रहे हैं। इनसे पायलट और कंट्रोल रूम को समय पर मौसम की जानकारी मिलने से उड़ानों का संचालन सुरक्षित ढंग से किया जा सकेगा। केदारनाथ, बदरीनाथ, सहस्त्रधारा और सिरसी में एयर ट्रैफिक कंट्रोल केंद्र (एटीएस) संचालित रहेंगे। वर्तमान में सहस्त्रधारा और सिरसी में एटीसी सक्रिय हैं, जबकि केदारनाथ और बदरीनाथ में भी जल्द ही यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

यूकाडा के सीईओ डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान हेली सेवाओं की निगरानी अलर्ट मोड पर की जाएगी। सभी हेलीपैड पर पीटीजेड कैमरे, वीएचएफ सिस्टम, सेलोमीटर और ऑटोमेटेड वेदर सिस्टम लगाने का कार्य तेजी से जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें