फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमत्कारः एक छेट से की दो अंगों की सर्जरी

Fri, 15 May 2015 01:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून अस्पताल में पहली बार डॉक्टरों ने एक छोटे से छेद से दो अंगों की सर्जरी की है।
विज्ञापन


इससे रोगी को डबल सर्जरी कराने से राहत मिल गई। लेप्रोस्कोपिक विधि से रोगी का गाल ब्लैडर भी निकाल दिया गया और उसके अंडाशय में बनी गांठ (सिस्ट) भी निकाल दी गई। रोगी को 24 घंटे के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

दून अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस असवाल ने बताया कि यमुना कॉलोनी की रहने वाली प्रियंका (21) के गॉल ब्लैडर में स्टोन थे। उसने 12 दिन पहले ओपीडी में जांच कराई।
विज्ञापन


डायग्नोस्टिक जांच में पता चला कि उसके अंडाशय में सिस्ट भी है। सर्जरी के लिए उसे मंगलवार को अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉ. असवाल ने बताया कि डॉ. विपिन कंडवाल ने उसकी सर्जरी की।
विज्ञापन


लेप्रोस्कोपिक विधि से उसका गॉल ब्लैडर निकाल दिया गया। गॉल ब्लैडर की सर्जरी के लिए जो छेद किया गया था, डाक्टर ने उसी से अंडाशय की सिस्ट भी निकाल दी। यह मुश्किल सर्जरी थी। उन्होंने दावा किया कि ऐसी सर्जरी पहली बार की गई। रोगी को गुरुवार को डिस्चार्ज कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें