फोटो
देहरादून। जिला आपूर्ति अधिकारी के निर्देश पर संयुक्त टीम ने अजय पाल रावत के नेतृत्व में मंगलवार को शहर के कई स्थानों पर छापा मारा। वहीं चक डांडा, लखौंड, भद्रकाली एंक्लेव और सहस्त्रधारा रोड पर दुकानों में अवैध रीफिलिंग करने पर अलग-अगल क्षमता के 12 सिलिंडरों को जब्त किया गया। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक शशांक चौधरी, होशियार रावत आदि शामिल रहे। संवाद