फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अवैध रीफिलिंग पर पूर्ति विभाग ने छापा मारा, नौ सिलिंडर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Iसेलाकुई में कार्रवाई के दौरान निगम रोड पर दुकान बंदकर भागे रीफिलिंग करने वाले
विज्ञापन

I

घरेलू गैस की अवैध रूप से रीफिलिंग करने वालों पर आपूर्ति विभाग की टीम ने मंगलवार को छापा मारा। नगर के जमनपुर में तीन दुकानों से नौ सिलिंडर जब्त हुए। उधर, टीम के निगम रोड की दुकानों पर पहुंचने से पहले ही दो दुकानदार अपनी दुकानें बंदकर भाग गए।
विज्ञापन


एलपीजी गैस सिलिंडरों की रीफलिंग की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आपूर्ति विभाग की टीम ने सेलाकुई नगर के कई क्षेत्रों में छापा मारा। जमनपुर में लालमणी पासवान, मनोज व टिंकू जनरल स्टोर से कुल नौ सिलिंडर जब्त किए गए। पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली ने बताया कि जब्त किए गए सिलिंडरों को सेलाकुई गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिया गया है। कार्रवाई की रिपोर्ट जिला आपूर्ति अधिकारी को भेजी जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में विकासनगर के क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक सुरेंद्र सिंह चौहान, उप निरीक्षक राहुल बहुगुणा, पूर्ति सहायक जितेंद्र जोशी, प्रवेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें