IIमंगलवार को सबसे अधिक पहुंचे 37 बच्चे, कफ और खांसी की शिकायत
I
I I
Iबाल रोग विशेषज्ञ बच्चों में वायरल को हल्के में नही लेने की दे रहे सलाह
I
Iबड़ों के साथ बच्चे भी वायरल फीवर की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। सिविल अस्पताल रुड़की में रोजाना वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ के पास बड़ी संख्या में वायरल से पीड़ित बच्चे पहुंच रहे हैं। डॉक्टर अभिभावकों को वायरल को हल्के में नहीं लेने की सलाह दे रहे हैं।
I
I
I
Iसिविल अस्पताल में पिछले पांच दिन में बाल रोग विशेषज्ञ के पास वायरल फीवर से पीड़ित करीब डेढ़ सौ बच्चे इलाज के लिए आए हैं। बुधवार को भी संख्या 37 रही। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि बच्चों में बुखार के साथ-साथ खांसी, जुकाम की भी शिकायत है। वायरल फीवर की वजह से बच्चों में कमजोरी आ रही है। उनके खानपान पर विशेष ध्यान रखने की सलाह अभिभावकों को दी जा रही है।
विज्ञापन
I
Iवायरल होने पर ये करें बचाव-
I
I I
I- बच्चे को गुनगुने पानी से नहलाएं।
I
I- बच्चे को हल्के कपड़े पहनाएं।
I
I
I
I- कमरे को हवादार रखें।
I
I
I
I- बच्चे को आराम दें।
I
I- कोई दवा देने से पहले बाल रोग विशेषज्ञ से सलाह लें।
I
I
I
I- बच्चे को दूध, नरम फल, खिचड़ी, उबली हुई सब्ज़ियां खिलाएं। I
Iबच्चों में बुखार के ये हैं सामान्य लक्षण-
I
I I
I- सर्दी या फ्लू वायरस।
I
I- गैस्ट्रोएंटेराइटिस (पाचन तंत्र का संक्रमण)।
I
I- कान का संक्रमण।
I
I- साइनस संक्रमण।
I
I- निमोनिया।
I
I- मूत्र पथ संक्रमण।I