फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते कर्मचारी का वीडियो वायरल, मच गया हड़कंप

Tue, 04 Jul 2017 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
श्रम विभाग के अनुसेवक का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने से विभाग में हड़कंप मचा है। वीडियो क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी तक पहुंचा तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया।
विज्ञापन


विधायक के निर्देश पर एसडीएम अनिल चन्याल ने श्रम विभाग के कार्यालय में छापा मार तो वहां अधिकारी और कर्मचारी नदारद मिले। एसडीएम ने उपस्थिति पंजिका में टिप्पणी लिखकर मामले से डीएम को अवगत कराया है। एसडीएम ने कहा कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

वायरल हुए विडियो में श्रम विभाग का अनुसेवक गैंड़ाखाली निवासी राजेंद्र सिंह बोहरा से छात्रवृत्ति की फाइल मंजूर कराने के लिए 1500 रुपये लेते दिखाई दे रहा है। यह विडियो सोमवार को विधायक तक पहुंचा तो उन्होंने मामले को गंभीर से लेते हुए एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

श्रम विभाग के कार्यालय में छापा

bribe
विधायक के निर्देश पर एसडीएम ने श्रम विभाग के कार्यालय में छापा मारा तो वहां सिर्फ एक अनुसेवक ही मिला। कार्यालय का निरीक्षण करने पर वहां श्रमिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति की फाइलों का ढेर मिला। बताया कि गया कि इन फाइलों के अपूर्ण होने की बात कहकर ही आरोपी अनुसेवक द्वारा लोगों से वसूली की जा रही थी।

पूछताछ में आरोपी अनुसेवक ने एसडीएम को बताया कि वसूले जाने वाले रुपये पूरे स्टाफ में बंटते हैं। विभाग का बाबू सप्ताह में दो दिन कार्यालय आता है। एसडीएम ने बताया कि मामले से डीएम को अवगत कराया गया है। जांच के बाद मामला सही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें