प्रथम मेहता जिला स्तरीय बेसबॉल एक दिवसीय क्लब गर्ल्स टूर्नामेंट लीग में सुपर हिटर्स बेसबॉल क्लब चैंपियन बना। शानदार खेल के लिए प्रिया गुप्ता को बेस्ट कैचर, पूर्णिमा रावत को बेस्ट पिचर, मानसी पुंडीर को बेस्ट हिटर, दिव्यांगी को बेस्ट फील्डर और मानसी पटवाल को राइजिंग स्टार के खिताब से नवाजा गया।
रविवार को पीआरडी ग्राउंड में टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सुपर हिटर्स बेसबॉल क्लब ने हिमालय एलिट बेसबॉल क्लब को 10-08 के स्कोर से हराया। सुपर हिटर्स की ओर से सोनाली ने चार, मानसी पुंडीर व वैशाली ने दो-दो, भारती, प्रिया, ममता ने एक-एक रन बनाया। जबकि, हिमालय एलिट की ओर से आस्था ने तीन, पूर्णिमा व अंजलि ने दो-दो और निकिता ने एक रन बनाया।
समापन पर विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विमल हरनाल, प्रीतम सिंह तोमर, बीपीएस राणा, अश्विनी चौधरी, प्रियंक बडोला आदि मौजूद रहे।