फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'Super Dancer 2' के फाइनलिस्ट आकाश थापा पहुंचे दून, हुआ भव्य स्वागत

Thu, 08 Mar 2018 03:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
akash thapa road show - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले सुपर डांसर सीजन-2 के टॉप चार में पहुंचे देहरादून के आकाश थापा सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उनके फैंस की भारी भीड़ पहुंच गई।

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आकाशा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान लोग आकाश को देखकर खूब शोर मचाने लगे। एयरपोर्ट पर आकाश के फैंस उनके नाम के बैनर्स लेकर पहुंचे।

वह देहरादून में रोड शो करेंगे। जिसके जरिए शहर के लोगों से उन्हें वोट कर विजयी बनाने की अपील करेंगे। 

Trending Videos
विज्ञापन

ग्राउंड गढ़ी कैंट में आकाश थापा देंगे प्रस्तुति

akash thapa
मंगलवार को प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता में गोरखा कल्याण समिति के अध्यक्ष श्रवण कुमार और क्लेमेंटटाउन निवासी दीपक थापा ने बताया कि जौलीग्रांट से रोड शो शुरू होकर डोईवाला, लच्छीवाला, हर्रावाला, मियांवाला, मोहकमपुर, जोगीवाला, ररिंग रोड, लाडपुर, सहस्त्रधारा रोड, बल्लूपुर चौक, बल्लीवाला चौक, आईएसबीटी, कारगी चौक, मोथरोवाला, इंद्रपुरी फार्म से होते हुए आकाश थापा के स्कूल तक गया।

स्कूल में आकाश अपने सहपाठियों से मिले और अपने शिक्षकों से आशीर्वाद लिया। इसके बाद चार बजे महिंद्रा ग्राउंड गढ़ी कैंट में आकाश थापा प्रस्तुति देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें