सिविल सर्विसेज की तैयारी एक मिशन हो
प्रयास आईएएस स्टडी सर्किल देहरादून के निदेशक डॉ. सुशील कुमार सिंह ने बताया, सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी पर खर्च होने वाला समय व धन कोई व्यय नहीं है, यह एक तरह का निवेश है। इसका हमें जीवन में आगे चलकर निश्चित रूप से लाभ मिलता है। सिविल सेवा परीक्षा एक प्रकार की परीक्षा न होकर एक मिशन है, ऐसा सोचकर तैयारी करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें...जहरीली गर्लफ्रेंड: बड़े पर्दे पर दिखेगा 'माही' का कुबूलनामा, तड़पा-तड़पाकर दी थी बॉयफ्रेंड को ऐसी खौफनाक मौत
तैयारी के लिए छात्रों को बाहर नहीं जाना होगा -
विवि सुपर-39 सिविल सर्विसेज कोचिंग केंद्र के समन्वयक प्रो. आरपी ममगाईं ने कहा, विवि के इस केंद्र के संचालित होने से राज्य के युवाओं को अन्य शहरों में तैयारी के लिए जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हम सुपर-39 मिशन के तहत बेहतर साधन उपलब्ध करवाएंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रो एचसी पुरोहित ने किया। इस अवसर पर उप कुलसचिव नरेंद्र लाल, डॉ. सविता कर्नाटक, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. राशी मिश्रा, डॉ. राजेश भट्ट, डॉ. राहुल सक्सेना, डॉ. राकेश भट्ट सहित कई सिविल सेवा परीक्षाओं के आकांक्षी छात्र उपस्थित थे।