सुनील राठी कोर्ट में पेशी के लिए जाते हुए
- फोटो : file photo
कुख्यात सुनील राठी को दस दिन पहले ही तिहाड़ जेल से हरिद्वार जेल शिफ्ट कर दिया गया है, लेकिन इसकी भनक ज्यादातर अधिकारियों तक को नहीं लगी। जबकि हरिद्वार जेल में रहते हुए इसका कई वारदातों में खुलकर नाम सामने आया है।
हरिद्वार जेल में रहते हुए ही वर्ष-2012 में राठी पर रुड़की उपकारागार के जेलर नरेंद्र थापा की हत्या का आरोप लगा। उसके बाद वर्ष-2014 में रुड़की उपकारागार के बाहर गैंगवार में भी इसका नाम खुलकर सामने आया है।
यही नहीं, रुड़की जेल में रहते हुए राठी ने फेसबुक पर अपनी एक तस्वीर डाली थी। इसमें वह मोबाइल से बात कर रहा था। हरिद्वार जेल में रहते हुए भी मोबाइल से अक्सर बात करने की खबरें कई बार सामने आई। इसी वजह से उसे हरिद्वार से पौड़ी और फिर तिहाड़ जेल शिफ्ट किया गया था।