फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Airport: सुखोई विमान की देहरादून एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बरेली से भरी थी उड़ान

Tue, 11 Nov 2025 08:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

सुखोई विमान की देहरादून एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। उड़ान के दौरान विमान के एक इंजन से तेल का रिसाव शुरू हो गया था, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ से यह कदम उठाया
विज्ञापन
Sukhoi aircraft - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर सोमवार को भारतीय वायुसेना के एक सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान को तकनीकी खराबी के कारण आपातकालीन लैंडिंग की।
विज्ञापन


इस फाइटर जेट ने सुबह बरेली से उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान विमान के एक इंजन से तेल का रिसाव शुरू हो गया था, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ से यह कदम उठाया।

एयरपोर्ट पर उतरने के बाद इस विमान को टर्मिनल से कुछ दूर वीआईपी गेस्ट हाउस के सामने सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया गया है। बरेली से इंजीनियरों की टीम देहरादून एयरपोर्ट पहुंच गई है, जिसके बाद विमान की तकनीकी खामी दूर करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2018 में सुखोई विमानों ने दून एयरपोर्ट पर कुछ दिनों तक अभ्यास करते हुए उड़ान भरी थी। लेकिन यह पहला मौका है जब किसी तकनीकी खामी के कारण सुखोई विमान ने देहरादून एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की है।
विज्ञापन

 एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण फाइटर जेट एयरपोर्ट पर उतरा है। मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें