फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः पूर्व सैनिक ने खुद को मारी गोली, घरेलू विवाद में ऑटो चालक ने की आत्महत्या

Fri, 26 Jul 2019 02:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

पौड़ी जिले के श्रीनगर के भक्तियाना मौहल्ले में एक पूर्व सैनिक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आनन फानन में उसे बेस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि मृतक हरीश चंद्र मैठाणी पुत्र बाचस्पति मैठाणी निवासी मक्कू मठ ऊखीमठ श्रीनगर में किराए के मकान में अकेले रहता था। वह गढ़वाल विवि में गॉर्ड की नौकरी करता था। उसने पेट में गोली मारी थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

विज्ञापन


वहीं कोटद्वार में ऑटो चालक संजय आर्य उम्र 30 साल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक सात माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। आज सुबह करीब छह बजे संजय ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक तीन दिन पहले पत्नी को डाडा मंडी उसके मायके छोड़कर आया था। मृतक अपनी शादी के खुश नहीं था। उसने घरवालों के दबाव में यह शादी की थी। कहा जा रहा है कि उसने इसी कारण अपनी जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें