फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ की युवती ने प्यार में खाया धोखा, हरिद्वार पहुंचकर लगाई गंगा में छलांग

Tue, 06 Jun 2017 02:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कलियर
विज्ञापन
suicide attempt
विज्ञापन
मेरठ से कलियर आई एक युवती ने गंगनहर में छलांग लगा दी। वहां नहा रहे युवकों ने उसे बमुश्किल बाहर निकाला। पूछताछ में उसने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुराचार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक, पांच जून की शाम करीब सात बजे एक युवती ने गंगनहर में छलांग लगा दी। पास में नहा रहे युवकों ने उसे बाहर निकाला। इसके बाद भी वह जान देने की जिद करती रही। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को लेकर कलियर थाने पहुंची।

पूछताछ में युवती ने बताया कि महमूदपुर निवासी एक युवक उसे शादी का झांसा देकर कलियर ले आया था और तीन दिन तक उसके साथ दुराचार किया। इसी से क्षुब्ध होकर उसने जान देने की बात कही।इस पर पुलिस ने आरोपी युवक को भी हिरासत में ले लिया। दोनों से पुलिस पूछताछ कर ली है। इस दौरान पुलिस ने दोनों के परिजनों को भी थाने बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें