फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए अच्छी खबर, 2018-19 में 327 रुपये प्रति कुंतल बिक सकेगा गन्ना

Fri, 21 Dec 2018 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने गन्ना खरीद मूल्य में दो रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि की है। चालू पेराई सत्र 2018-19 के लिए गन्ना की अगेती प्रजाति के लिए खरीद मूल्य 327 रुपये प्रति कुंतल और सामान्य प्रजाति के लिए 317 रुपये प्रति कुंतल तय किया है।

विज्ञापन


इस बार उत्तराखंड का गन्ना मूल्य उत्तर प्रदेश से भी दो रुपये अधिक है। इसके अलावा सरकार ने पिछले पेराई सत्र का सरकारी और सहकारी गन्नी चीनी मिलों का गन्ना बकाया भुगतान भी कर दिया है।

प्रदेश की चीनी मिलों के चालू पेराई सत्र में गन्ना खरीद का राज्य परामर्शी मूल्य निर्धारण कर गुरुवार को जारी कर दिया गया है। पिछले पेराई सत्र में गन्ना क्रय मूल्य अगेती प्रजाति 325 रुपये और सामान्य प्रजाति 315 रुपये प्रति कुंतल था।
विज्ञापन


चीनी मिलों के बाह्य क्रय केंद्रों से गन्ने का परिवहन मिल तक कराये जाने के मद में होने वाली कटौती पिछले सत्र की भांति प्रति कुंतल 11 रुपये निर्धारित की गई है। गन्ना मूल्य उत्तराखंड राज्य की सहकारी, सरकारी एवं निजी मिलों को देना होगा।

किसानों को किये जाने वाले भुगतान की प्रति मासिक रुप से शासन को भेजनी जाएगी। सचिव गन्ना डी सेंथिल पांडेयन ने बताया कि गन्ना खरीद मूल्य में दो रुपये की वृद्धि की गई है। इसके अलावा सहकारी और सरकारी चीनी मिलों का किसानों को 98 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान जारी कर दिया गया है। अब मिलों पर कोई बकाया शेष नहीं रह गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें