फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sudan Clash: सूडान से निकलकर 11 और उत्तराखंडी आए दिल्ली एयरपोर्ट, दून के नंद किशोर भी सऊदी पहुंचे

Fri, 28 Apr 2023 10:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सूडान में फंसे हजारों भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन कावेरी शुरू किया है। इसके तहत विभिन्न माध्यमों से भारतीयों को स्वदेश लाया जा रहा है। इनमें उत्तराखंड के भी बहुत से लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
नंद किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूडान संकट से निकलकर ऑपरेशन कावेरी की मदद से शुक्रवार को उत्तराखंड के 11 और लोग दिल्ली पहुंच गए हैं। दिल्ली हवाई अड्डे पर उनका उत्तराखंड के स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा और सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी मनोज जोशी ने स्वागत किया। इसके साथ ही दून के नंद किशोर भी सूडान से निकलकर सऊदी पहुंच गए हैं और दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


सूडान में फंसे हजारों भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन कावेरी शुरू किया है। इसके तहत विभिन्न माध्यमों से भारतीयों को स्वदेश लाया जा रहा है। इनमें उत्तराखंड के भी बहुत से लोग शामिल हैं।

Dehradun News: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर...अब हरिद्वार से हर रविवार चलेगी ये सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन


शुरुआत में उत्तराखंड पुलिस ने सात लोगों की सूची भारत सरकार के साथ साझा की थी। इसी क्रम में शुक्रवार को उत्तराखंड के 11 लोग दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच चुके हैं। इनमें गिरीश गरकोटी, अब्बल सिंह, भोला सिंह पंवार, अरविंद प्रसाद गैरोला, विनोद रावत, कुलदीप सिंह, गणेश सिंह, राजेश सिंह, बॉबी सिंह, नरेश कुमार और विनोद कुमार शामिल हैं।

विज्ञापन

इससे पहले तीन और उत्तराखंडवासियों को बृहस्पतिवार देर रात मुंबई हवाई अड्डे पर रिसीव किया गया था। ऑपरेशन कावेरी के तहत अब तक उत्तराखंड के 24 लोगों को वापस लाया जा चुका है। इनके साथ ही देहरादून के नकरौंदा निवासी नंद किशोर अभी रास्ते में हैं।

किशोर बृहस्पतिवार रात को जेदा से सऊदी के लिए चले थे। देर रात तक सऊदी पहुंच गए थे। परिजनों ने बताया कि उनकी नंद किशोर से शुक्रवार सुबह बात हुई थी। उन्होंने बताया था कि वह अभी सऊदी में हैं। इसके बाद शाम को बात हुई तो बताया गया कि वह सऊदी से दिल्ली के लिए हवाई जहाज में बैठ चुके हैं। वह शनिवार को देहरादून पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें