फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का आठ किलो का ट्यूमर निकाला

Thu, 25 Feb 2016 12:55 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में चिकित्सकों की टीम ने एक 60 वर्षीय महिला का आठ किलो का ट्यूमर निकालने का सफल ऑपरेशन किया। महिला अब स्वस्थ है। जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग निवासी 60 वर्षीय महिला शिवदेवी को लंबे समय से पेट में दर्द की शिकायत थी। उन्होंने कई अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन कहीं भी फायदा नहीं मिला। परिजन उन्हें लेकर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने देखा कि महिला का पेट काफी फूल गया था।

अल्ट्रासाउंड और सिटी स्कैन करने पर पता चला कि महिला के अंडाशय में ट्यूमर है। जिस पर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एवं वरिष्ठ सर्जन डॉ. केके टम्टा की अगुवाई में महिला का ऑपरेशन किया गया। डॉ. टम्टा ने बताया कि इस तरह के ऑपरेशन के बाद मरीज को हार्निया की भी आशंका रहती है।
विज्ञापन


ऐसे में प्लास्टिक सर्जन डॉ. मोहित गोयल ने उनकी एबडॉमिनल वॉल की सर्जरी की। महिला अब पूर्ण रूप से स्वस्थ है और अगले तीन दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। ऑपरेशन करने वालों में डॉ. टम्टा और डॉ. मोहित के साथ डॉ. डॉ. हेमा सक्सेना, डॉ. अभिलाषा कोहली व नर्स पुष्पा असवाल भी शामिल रही। ऑपरेशन के बाद महिला का कहना है कि उन्हें काफी आराम महसूस हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें